पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर चोरी:दुकान का शटर तोड़कर नकदी और सीसीटीवी उड़ाया
डीग जिले के कामां में रात एक किराना स्टोर में चोरी हो गई। चोर कामां टाउन चौकी से महज 100 मीटर दूर स्थित दुकान से नकदी और अन्य सामान ले उड़े। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर भी अपने साथ ले गए।
पीडि़त दुकानदार त्रिलोकचंद सबलाना ने बताया कि उन्हें सुबह पड़ोसियों से दुकान का शटर टूटा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि गल्ले में रखी नकदी और दुकान के महत्वपूर्ण बिल वाउचर गायब थे। चोरी हुए अन्य सामान की सूची तैयार की जा रही है।

No comments