Breaking News

खराब मौसम ने बिगाड़ा फ्लाइट शेड्यूल:चंडीगढ़ नहीं उतर सकी इंडिगो फ्लाइट, 3 घंटे बाद जयपुर लौटी


उत्तर भारत में खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर साफ दिखाई दे रहा है। इंडिगो एयरलाइंस की जयपुर से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट निर्धारित समय पर डेस्टिनेशन तक नहीं पहुंच सकी और करीब तीन घंटे हवा में चक्कर लगाने के बाद वापस फ्लाइट को जयपुर लौटना पड़ा।
वहीं, दिल्ली में भी खराब मौसम के चलते एयर ट्रैफिक प्रभावित रहा। राजधानी के एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स की लैंडिंग नहीं हो पाई, जिसके चलते कुछ फ्लाइट्स को होल्ड पर रखा गया। जबकि कई को अन्य शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

No comments