Breaking News

जयपुर में चैत्र मेले को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, कई मार्गों पर डायवर्जन लागू




जयपुर के एमआई रोड स्थित अमरापुर स्थान पर एक से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाले चैत्र मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था की है। जो एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक लागू रहेगी।
बता दें कि आमजन की सुविधा और यातायात सुचारू रखने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन किया गया और पार्किंग पर प्रतिबंध लगाए हैं। कलक्ट्री सर्कल से खासाकोठी, सिंधी कैंप, वनस्थली मार्ग और चर्च रोड सहित मुख्य मार्गों पर पार्किंग पूरी तरह निषेध रहेगी।

No comments