Breaking News

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों का अंतिम दौर


उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 के शुरू होने में अब महज 22 दिन का समय बाकी रह गया है। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस यात्रा का विधिवत आगाज़ हो जाएगा। इसी क्रम में प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की एक विशेष टीम हाल ही में केदारनाथ धाम पहुंची। टीम ने वहां पैदल मार्ग, यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, बिजली-पानी की आपूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

No comments