यात्रियों के बैठने से ठीक पहले 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी एचआरटीसी बस
हिमाचल पथ परिवहन के जोगेंद्रनगर डिपो की जोगेंद्रनगर-कुन्नू-कुफरी वाया बटाहर रूट पर चलने वाली बस आज बुधवार सुबह बटाहर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रात: करीब 6:20 बजे बस बटाहर स्टॉपेज पर खड़ी थी। चालक जब बस को स्टार्ट करने लगा तो बस स्टार्ट नहीं हुई। इसी दौरान अचानक ब्रेक काम न करने से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से करीब 200 मीटर नीचे लुढ़क गई। उस समय परिचालक भी बस के बाहर मौजूद था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

No comments