अचानक बदले मौसम से राजस्थान सतर्क, प्रशासन ने संभाली कमान
राजस्थान में अचानक हुए मौसम परिवर्तन के चलते राज्य प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा) भास्कर आत्माराम सावंत ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का दौरा कर हालात की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति क्षति की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि प्रभावित नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

No comments