जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में कार घुसी, एसआई की मौत| SBT News | Rajasthan News
About This Video: जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से कार घुस गई, जिससे करौली के सपोटरा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर हनुमान मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 2 कॉन्स्टेबल सहित कुल 3 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे जयपुर ग्रामीण के आंधी थाना क्षेत्र के नांगल बेला गांव के पास हुआ। घायलों को तुरंत दौसा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि सुबह-सुबह कार ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ होगा। 👉 ऐसी ही लोकल और ब्रेकिंग अपडेट के लिए Like 👍 करें, Share 🔁 करें और चैनल को Subscribe 🔔 जरूर करें। #Jaipur #BandikuiExpressway #RoadAccident #HanumanMeena #RajasthanNews #BreakingNews #Dausa #PoliceNews #HindiNews #TrendingNews
No comments