राजस्थान में गेहूं की बंपर आवक-गोदामों में जगह नहीं, अफसर चिंतित
भारतीय खाद्य निगम इस बार समर्थन मूल्य पर 21 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करेगा। 16 मार्च से मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। 19 दिनों में ही 29 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीद हो गई। यह गेहूं भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में आने लगा है। अफसरों की चिंता यह है कि कुछ दिनों बाद गेहूं की बंपर आवक होगी। ऐसे में गेहूं की बोरियों को रखने का संकट सामने आएगा।
निगम के अनुसार राज्य के खाद्य विभाग को खाद्य सुरक्षा योजना के लिए प्रतिमाह निगम से 2 लाख 25 हजार मीट्रिक टन गेहूं उठाता है। ऐसे में अप्रेल से जून तक तीन माह के लिए 6.75 मीट्रिक टन गेहूं उठाना होगा।

No comments