बीकानेर में अवैध रेत से भरे डंपर जब्त
बीकानेर में खनन विभाग की ओर से अवैध रेत से भरे पांच डंपर जब्त किए है। इसके साथ ही चार लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। दरअसल, कलेक्टर निशांत जैन ने पहली ही बैठक में साफ कर दिया था कि गड़बड़ी करने पर सीधे कार्रवाई होगी। ऐसे में खनन विभाग भी एक्टिव मोड पर आ गया है। खनन और पुलिस विभाग ने मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की सिलिका रेत ले जा रहे वाहनों की धरपकड़ की गई है।

No comments