3000 मीटर ऊपर भी श्रद्धालुओं को मिलेगा शहर जैसा इलाज
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष हेल्थ मास्टर प्लान तैयार किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य 3000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं जैसे- ऑक्सीजन की कमी और हाई एल्टीट्यूड सिकनेस से यात्रियों को बचाना है।
इस साल सरकार ने ई-स्वास्थ्य धाम डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके जरिए हर श्रद्धालु के स्वास्थ्य की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। यात्रा मार्ग पर 177 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।

No comments