Breaking News

नशा बिका तो नपेंगे एसएचओ! जयपुर रेंज आईजी की दोटूक


राजस्थान में युवाओं की रगों में घुलते नशे के जहर को खत्म करने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटी वेनमÓ के तहत निर्णायक जंग छेड़ दी है। रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने साफ कर दिया है कि अब न केवल तस्कर, बल्कि वे शिक्षण संस्थान और हॉस्टल प्रबंधन भी पुलिस के रडार पर होंगे, जिनके कैंपस में ड्रग्स की सप्लाई पाई जाएगी।
आईजी राहुल प्रकाश ने सख्त हिदायत दी है कि सीकर जैसे एजुकेशन हब और अन्य जिलों के हॉस्टल या कैंपस को ड्रग्स फ्री रखने की जिम्मेदारी सीधे तौर पर वहां के प्रबंधन की होगी। यदि किसी कैंपस में नशा बिकता मिला, तो प्रबंधन के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, जिस थाना इलाके में ड्रग्स की बिक्री पाई जाएगी, वहां के एचएचओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। 

No comments