मोदी बोले- नागरिक ही भगवान, सरकारी कामकाज को समय के साथ अपडेट होना होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर्मयोगी साधना सप्ताह के दौरान वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही है। भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है। इस बदलाव के साथ तालमेल रखने के लिए सरकारी कामकाज को भी समय के साथ लगातार अपडेट होना होगा। कर्मयोगी साधना सप्ताह इसी दिशा में एक कदम है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गवर्नेंस का मूल मंत्र है- 'नागरिक ही भगवानÓ। इसी भावना के साथ सार्वजनिक सेवाओं को ज्यादा सक्षम और लोगों के प्रति संवेदनशील बनाने की कोशिश की जा रही है। सरकारी कामकाज को अब नागरिक केंद्रित बनाया जा रहा है। जिससे उसे एक नई पहचान मिल रही है।

No comments