Breaking News

अलवर में नीम-हकीमों और फर्जी डॉक्टरों पर चला शिकंजा


अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी डिग्रीधारी चिकित्सकों और झोलाछापों पर शिकंजा कसा. टीम के पहुंचते ही कई नीम-हकीम और कथित डॉक्टर अपने क्लिनिक व दुकानें छोड़कर मौके से फरार हो गए.
कार्रवाई के दौरान दो बंगाली क्लिनिक, एक नर्सिंग होम और दो अन्य प्राइवेट नीम-हकीमों के ठिकानों पर छापेमारी की गई. वहीं, समूची रोड पर स्थित दो झोलाछाप अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग निकले. विजिलेंस टीम ने जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की.

No comments