उर्वरक कंपनियों को सरकार ने दी बड़ी राहत, 40 पेट्रोकेमिकल पर भी छूट
मिडिल-ईस्ट जंग से पैदा हुई ग्लोबल क्राइसिस के बीच केंद्र सरकार ने उर्वरक कंपनियों को बड़ा राहत दी है. अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी में छूट का ऐलान किया गया है. कई पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी से छूट मिलेगी. ये छूटें आज 2 अप्रैल से 30 जून तक लागू रहेंगी.
वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी गैजेट नोटिफिकेशन के मुताबिक, करीब 40 पेट्रोकेमिकल रॉ मैटेरियल और इंटरमीडिएट्स के आयात पर कस्टम ड्यूटी को खत्म कर दिया गया है. इसमें अमोनियम नाइट्रेट, मेथनॉल, फिनॉल, पीवीसी, पॉलीप्रोपाइलीन जैसे कई अहम केमिकल्स शामिल हैं.

No comments