Breaking News

स्वच्छ जयपुर के लिए पहली बार एक साथ होगी सफाई


जयपुर में नगर निगम अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान शुरू करेगा। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा की अगुवाई में 18 अप्रैल को सफाई सेवा मैराथन-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक शहर के 13 जोन और 150 वार्डों में एक साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। खास बात यह है कि इस दौरान निगम अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह फील्ड में रहकर काम करेंगे।
नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया- अभियान के लिए सीएसआई की रैंकिंग तय की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और उनकी टीम को सम्मानित किया जाएगा। 

No comments