Breaking News

तेज रफ्तार कार शॉप के चबूतरे से भिड़ी:ओवरटेक करने के दौरान सामने बाइक आने की वजह से हादसा




सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में जयपुर-झुंझुनूं बाईपास पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शॉप के चबूतरे से भिड़ गई। ओवरटेक करने के दौरान सामने बाइक आने की वजह से यह हादसा हुआ। कार सवार युवती सहित 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार को थाने पर खड़ी करवाया है।
उद्योग नगर थाना एसएचओ राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि घटना जयपुर-झुंझुनूं बाईपास की है। कार चालक संदीप अपनी बहन के साथ गोकुलपुरा से बगिया होटल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह किसी गाड़ी को ओवरटेक करने वाला था। लेकिन कोई बाइक आगे आ गई।

No comments