Breaking News

प्रदेश में सबसे गर्म बाड़मेर, कल से चलेगी लू


भीषण गर्मी के मामले में बाड़मेर 42.8 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। जैसलमेर लगातार प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। जैसलमेर में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां पारा पहली बार 41.7 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। 
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे तपिश और बढ़ेगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 17 और 18 अप्रैल को जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तीव्र हीटवेव (लू) चलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

No comments