श्रीरामजन्मभूमि में पुजारियों की भर्ती हुई शुरू
अयोध्या राम मंदिर इन दिनों बहुत ही चर्चा में हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के साथ-साथ अब वहां के संपूर्ण परिसर को आध्यात्मिक रूप से जीवंत बनाने की तैयारी तेज हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में स्थित सहायक मंदिरों के लिए पुजारियों की भर्ती प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ये फैसला लिया है कि मंदिर को व्यवस्थित करने के लिए हर मंदिर में 2 पुजारी रखे जाएंगे। इस सहायक मंदिर में अब पुजारियों की भर्ती बहुत तेजी से शुरू हो गई है, ताकि सुबह से शाम तक नियमित आरती, भोग और दर्शन की व्यवस्था बिना किसी बाधा के चल सकेगी।

No comments