Breaking News

264 पुलिसकर्मियों का किया गया सम्मान, आईजी बोले:हमारी उपस्थिति सड़कों पर नहीं जनता के दिलों में जरूरी


भरतपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आज राजस्थान पुलिस का 77वां पुलिस स्थापना मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी कैलाश चंद विश्नोई रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा के लिए 2 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस सेवा पदक से 2 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। डीजीपी डिस्क की तरफ से 10 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। अति उत्तम सेवा के लिए 81 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। 

No comments