Breaking News

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा मार्गों पर लगाए जा रहे साइन बोर्ड और दिशा सूचक चिह्न


उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत चार धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम तथा सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रा मार्गों के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर यातायात नियमों से संबंधित साइन बोर्ड तथा दिशा सूचक चिह्न स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक यात्री को यात्रा के दौरान स्पष्ट मार्गदर्शन मिल सके।
इन सूचना पट्टों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित वाहन संचालन, निर्धारित गति सीमा का पालन, ओवरटेकिंग से बचाव तथा पर्वतीय मार्गों पर विशेष सतकर्ता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

No comments