पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश घायल, अस्पताल में भारी पुलिस जाप्ता तैनात
श्रीगंगानगर में सदर थाना पुलिस और बदमाश के बीच आज गुरुवार तड़के करीब 4 बजे मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह बदमाश हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र का निवासी है और कई फायरिंग में शामिल रहा है।
श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर बाईपास क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी। संजीव बिश्नोई नामक एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश को जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसकी उम्र करीब 25 साल की है। पुलिस ने मौके पर ही उसे काबू में लेकर अस्पताल पहुंचाया।

No comments