Breaking News

बेटे ने अपनी मां की याद में बनवाया दूसरा ताजमहल


तमिलनाडु के तिरुवरूर में एक बेटे के अपनी मा के प्रति गहरे प्यार से बना एक अनोखा स्मारक लोगों की भारी भीड़ को अपनी ओर खींच रहा है। न केवल राज्य से, बल्कि पूरे देश से लोग इस दक्षिणी ताजमहल को देखने और उसकी तारीफ़ करने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
कुछ साल पहले अपने पिता शेख दाऊद के गुजऱ जाने के बाद, अमरुद्दीन की मां जेलानी बीवी का 2020 में निधन हो गया।  उन्होंने राजस्थान से लाए गए सफेद संगमरमर के पत्थरों का उपयोग करके ताजमहल की मुगल-शैली की वास्तुकला को फिर से बनाने का विकल्प चुना। लगभग एक एकड़ ज़मीन पर बना और लगभग 8,000 वर्ग फुट में फैला यह ढांचा 46 फुट चौड़ा है और इसमें ऊँची मीनारें हैं। 

No comments