अजमेर में बाल विवाह पर रोक के दावों को चुनौती
अजमेर में बाल विवाह रोकने को लेकर प्रशासन और पुलिस की सख्ती के दावों के बीच जिले में बाल विवाह का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर दो नाबालिग जोड़ों का विवाह होते दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो गेगल थाना क्षेत्र के मुहामी गांव का है और करीब पांच से सात दिन पुराना है। वीडियो में दो जोड़े साफ नजर आ रहे हैं। उनके माता-पिता हवन में बैठे हुए आहुतियां देते दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य परिजन भी समारोह में मौजूद हैं।

No comments