राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी का असर जारी
राजस्थान में भीषण लू के प्रभाव से कई जिलों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में कई शहरों में तापमान औसत से 3 से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि, कल दोपहर से आज सुबह तक कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, वहीं कुछ इलाकों में छिटपुट ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।
गुजरात में भीषण गर्मी जारी है। अहमदाबाद में कल तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अहमदाबाद में अगले छह दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राजकोट, सुरेंद्रनगर और कच्छ सहित कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

No comments