Breaking News

गर्मी ज्यादा हुई तो कलेक्टर कर सकेंगे छुट्टी:शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश


राजस्थान में बढ़ रही गर्मी को देखते हुए अब कलेक्टर स्कूलों की छुट्टी भी घोषित कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार- सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय बदलने या जरूरत पडऩे पर छुट्टी करने का अधिकारी कलेक्टर को होगा। 
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में गर्मी को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्कूलों के समय को बदल दिया गया है।  ये आदेश 16 मई यानी गर्मियों की छुट्टियां होने से पहले तक लागू रहेंगे। इसके लिए कलेक्टर जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से कॉर्डिनेट कर छुट्टी के आदेश जारी कर सकेंगे। ्

No comments