Breaking News

अलवर में खाद-बीज दुकानें बंद:महाराष्ट्र के विक्रेताओं के समर्थन में की सांकेतिक हड़ताल


अलवर जिले में खाद-बीज विक्रेताओं ने आज सोमवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। यह हड़ताल राजस्थान एग्रीकल्चरल इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर की गई। इस दौरान बानसूर उपखंड, हरसोरा और आलनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में सभी खाद-बीज की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं।
संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य कृषि आदान विक्रेताओं की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। 

No comments