दौसा में बनेगा सांवरिया सेठ का भव्य मंदिर, नेपाल से आएंगे पत्थर
दौसा जिले के लालसोट शहर में सांवरिया सेठ का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। यह मंदिर श्यामपुरा कलां रोड पर राजकीय जिला अस्पताल के पास करीब एक हजार वर्ग गज भूमि में निर्मित होगा। मंदिर निर्माण के लिए 24 अप्रैल को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर निर्माण समिति से जुड़े प्रकाश सोनी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट जनसहयोग से पूरा किया जाएगा।
मंदिर की विशेषता यह रहेगी कि इसमें स्थापित की जाने वाली प्रतिमा के लिए नेपाल की पवित्र गंडक नदी से पत्थर लाया जाएगा, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

No comments