Breaking News

कूनो का चीता रणथंभौर पहुंचा:पालीघाट रेंज के अजीतपुरा गांव में चीते का मूवमेंट


कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक बार फिर एक चीता रणथंभौर टाइगर रिजर्व की सीमा में पहुंच गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हो गई।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने अल सुबह से ही चीते की मॉनिटरिंग शुरू कर दी। इस दौरान वन विभाग की टीम ने मौके से भीड़ को दूर कराया। फिलहाल रणथंभौर टाइगर रिजर्व की पालीघाट रेंज और फलौदी रेंज के साथ-साथ कूनो नेशनल पार्क की टीम भी लगातार चीते पर नजर बनाए हुए है।

No comments