Breaking News

मजदूरों ने खुला छोड़ा गेट, लाखों के जेवर-नकदी चोरी


धौलपुर शहर की बजरंग कॉलोनी में एक मकान से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। घटना के समय परिवार नीचे के कमरों में सो रहा था, जबकि चोरों ने ऊपरी मंजिल को निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार, बजरंग कॉलोनी निवासी भोला गोयल के मकान की ऊपरी मंजिल पर पिछले कुछ दिनों से साफ-सफाई का काम चल रहा था। काम खत्म होने के बाद मजदूर गेट खुला छोड़कर चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर रात में मकान में घुस गए। सुबह परिवार की सदस्य शिल्पी गोयल जब ऊपर के कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने दरवाजे की कुंडी खुली और सामान बिखरा हुआ पाया। 

No comments