Breaking News

मजदूरी के ढाई हजार रुपए मांगे तो सिर फोड़े: लाठी व सरियों से परिवार पर हमला, 6 जने घायल


अलवर में करीब ढाई हजार रुपए को लेकर आज गुरुवार सुबह दो पक्षों में लाठी-सरिए चल गए। हमले में एक परिवार के चार जनों के सिर फूट गए, जिन्हें जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। मामला सदर थाना क्षेत्र के भूगोर गांव का है।
जानकारी अनुसार- भूगोर निवासी राजेश कुमावत बुधवार रात अपने पड़ोसी अशोक कुमावत के पास मजदूरी के करीब ढाई हजार रुपए लेने गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और अशोक कुमावत व उसके परिजनों ने राजेश के साथ मारपीट कर दी। 

No comments