मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां बेचते संचालक गिरफ्तार
बाड़मेर डीएसटी और सेड़वा पुलिस ने नशीली दवाईयों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मेडिकल दुकान पर दबिश दी गई। वहां से 13015 टेबलेट प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की है। मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
एसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधुपर रेंज आई की मंशा के अनुसार मादक-पदार्थ तस्करी की रोकथाम और नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत अलग-अलग टीमें बनाई गई है। एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी जेठाराम के सुपरविजन और सेड़वा थानधिकारी प्रभुराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

No comments