Breaking News

अब तपेगा उत्तर भारत ,बढ़ेगा पारा


देशभर के मौसम में पल-पल बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां मौसम विभाग पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में गर्मी का अलर्ट जारी किया है।
अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान कई राज्यों में तेज धूप के कारण दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के ऊपर पहुंचने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर हीटवेव की भी स्थिति देखे को मिल सकती है। 

No comments