Breaking News

ट्रंप की 'ब्लॉकबेड' की धमकी से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स 1400 अंक टूटा


वैश्विक राजनीति में बढ़ते तनाव का सीधा असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बेनतीजा खत्म होने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुजÓ पर नौसैनिक नाकाबंदी की धमकी दी है। इस एक खबर ने दलाल स्ट्रीट में डर का माहौल पैदा कर दिया।
सोमवार सुबह जैसे ही बाजार खुला, चारों तरफ बिकवाली का दबाव नजर आया। बीएसई सेंसेक्स 1,399.77 अंक की भारी गिरावट के साथ 76,150.48 के स्तर पर आ गया। एनएसइ निफ्टी50 भी अछूता नहीं रहा और 410.35 अंक टूटकर 23,640.25 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

No comments