Breaking News

जयपुर में चोरों ने 13 मिनट में लूट ली 20 किलो चांदी


राजस्थान की राजधानी जयपुर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शातिर चोरों ने बेखौफ होकर आभूषण कारखाने को निशाना बनाया। करीब एक घंटे तक लगातार सुरक्षा परतें तोडऩे के बाद महज 13 मिनट में 45 लाख रुपए से अधिक की चांदी समेटकर फरार हो गए।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चांदपोल बाजार स्थित जाट के कुएं का रास्ता निवासी व्यापारी बलराम सोनी ने सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड पर दिगंबर जैन मंदिर के पास उनका आभूषण निर्माण कारखाना है, जिसके पीछे मंदिर परिसर स्थित है।

No comments