बाबा साहब ने शिक्षा जितनी पुरुषों के लिए जरूरी बताई उतनी ही महिलाओं के लिए भी- वसुंधराराजे
बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि वंदन किया। इस अवसर पर राजे ने कहा कि बाबा साहब ने जितनी शिक्षा पुरुषों के लिए आवश्यक बताई उतनी ही महिलाओं के लिए भी। वे स्त्री शिक्षा के पक्षधर रहे।वे कहते थे शिक्षा स्त्रियों को आत्मनिर्भर बनाती है। राजे ने कहा कि आज भारत की हर शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला के पीछे बाबासाहब की दूरदर्शी सोच का प्रतिबिंब दिखाई देता है।
राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहब के विचारों का सम्मान किया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया।

No comments