Breaking News

नशा तस्कर की 5.5 करोड़ की संपत्ति फ्रीज:मकान, खेत और गाडिय़ों पर हुई कार्रवाई


झालावाड़ पुलिस ने 'ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0Ó के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घाटोली थाना क्षेत्र के पालखंदा निवासी इनामी नशा तस्कर बबलू तंवर और उसके सहयोगियों की करीब 5.5 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति को स्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है। आरोपी बबलू तंवर फिलहाल फरार है।
एएसपी भागचंद मीणा ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों पर कठोर प्रहार करने के उद्देश्य से जनवरी 2026 से 'ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0Ó शुरू किया गया था। इस अभियान का लक्ष्य नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को नष्ट करना है, जिसके दम पर वे समाज में अपना रसूख जमाते थे।

No comments