Breaking News

भिवाड़ी के मदरसन प्लांट पर श्रमिकों का प्रदर्शन:1000 से ज्यादा कर्मचारी धरने पर बैठे


यूपी के नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों ने प्रदर्शन किया था। मदरसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से आंदोलन शुरू हुआ था, जो अब राजस्थान के भिवाड़ी तक पहुंच गया है।
आज मंगलवार को भिवाड़ी के पथरेडी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मदरसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट पर सैकड़ों कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। लगभग 1000 से 2000 महिला और पुरुष कर्मचारी कंपनी गेट के सामने जमा होकर नारेबाजी कर रहे हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में वेतन में उचित वृद्धि, काम के घंटों में सुधार और कंपनी के उच्च अधिकारियों द्वारा कथित अभद्र व्यवहार, मारपीट तथा धमकियों पर रोक शामिल है। 

No comments