Breaking News

होर्मुज टला नहीं, अब भारत पर मंडरा रहा नया संकट


होर्मुज का तूफान अभी थमा भी नहीं है कि भारत के ऊपर एक और मुसीबत का काला साया मंडरा रहा है. ईरान-यूएस-इजरायल युद्ध के चलते पूरी दुनिया में पहले ही तेल-गैस की किल्लत और महंगाई चरम पर पहुंच गई है, वहीं अब भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी की गई भविष्यवाणी ने डर पैदा कर दिया है. आईएमडी ने अल निनो के मजबूत होने का अनुमान जताया है जो भारत के लिए बड़े नुकसान की आशंका पैदा कर रहा है. आईएमडी ने भारत में इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की बारिश सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई है, जिसका असर सीधे-सीधे उन 40 करोड़ लोगों पर पडऩे वाला है जो भारत की भूख मिटाते हैं.

No comments