Breaking News

राजस्थान में लड़कियों के स्कूल-हॉस्टल की सुरक्षा पर सख्ती - बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह बैन


राजस्थान में अब लड़कियों के विद्यालयों और छात्रावासों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. विभाग की तरफ से स्कूलों और हॉस्टल की सुरक्षा पर सख्ती दिखाई है. अब बाहरी लोगों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लग गई है. शिक्षा विभाग ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि अब किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना अनुमति इन परिसरों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
शिक्षा विभाग के वरिष्ठ शासन उप सचिव ओ.पी. वर्मा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के सभी सरकारी बालिका विद्यालयों और छात्रावासों में यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू होगा. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने भी सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं.

No comments