जयपुर-कोटा में डॉक्टर्स के विरोध का असर:हॉस्पिटलों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बंद, निजी अस्पतालों में हड़ताल
जयपुर के निविक हॉस्पिटल के निदेशक की गिरफ्तारी के विरोध में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ेके आह्वान पर डॉक्टर्स ने विरोध जताया। इसका असर निजी अस्पतालों की ओपीडी सेवाओं पर दिखा।
आज सुबह से जयपुर के तमाम निजी अस्पतालों में डॉक्टर ओपीडी चैंबर में नहीं बैठे और नए मरीजों को नहीं देखा। हालांकि भर्ती मरीजों को डॉक्टरों ने संभाला। सी.के. बिरला, साकेत, फोर्टिस समेत बड़े-छोटे सभी निजी अस्पतालों में यह असर दिखा। इसके अलावा कोटा में भी आईएमए के बैनर तले निजी अस्पतालों में 24 घंटे के लिए हड़ताल कर दी गई है। इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रखी गई।

No comments