शराब माफिया पर प्रशासन का 'बुलडोजर प्रहार:35 लाख की अवैध शराब नष्ट
झुंझुनू जिले में अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आबकारी विभाग ने एक निर्णायक और ऐतिहासिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए प्रशासन ने जब्त की गई करीब 550 पेटियां अवैध शराब पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। नष्ट की गई इस खेप की बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है।
जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने हरियाणा बॉर्डर से जुड़े तस्करी सिंडिकेट में हड़कंप मचा दिया है।

No comments