उदयपुर में सड़क हादसे में सास-दामाद की मौत
उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर मालवा चौराहे के पास आज मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सास और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 साल का पोता और ट्रक ड्राइवर गंभीर घायल हो गए। हादसा यहीं नहीं रुका।
ट्रक के पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रेलर ड्राइवर भी गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम हो गया।

No comments