सवाई माधोपुर की गलियों में घूम रहा लेपर्ड
सवाई माधोपुर के पुराने शहर में फिर से लेपर्ड का मूवमेंट नजर आया है। डूंगर पाड़ा इलाके में आज लेपर्ड दिखाई दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसके बाद लोगों में दहशत है और उन्होंने वन विभाग से जल्दी लेपर्ड को पकडऩे की मांग की है।
आज सुबह करीब 4 बजे का एक सीसीटीवी में लेपर्ड का मूवमेंट कैद हुआ है। इसमें शहर की गलियों में लेपर्ड बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। यह घटना पुराने शहर के डूंगर पाड़ा की बताई जा रही है।

No comments