Breaking News

जसोल धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र त्रयोदशी पर दिखा भक्ति-श्रद्धा का दिखा अद्भुत संगम


राजस्थान के बालोतरा क्षेत्र की पवित्र धरती पर स्थित जसोलधाम में चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भक्ति और श्रद्धा का ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जो हर किसी के मन को छू गया। भोर होने से पहले ही मंगला आरती की मधुर ध्वनि के साथ मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया। सूरज की पहली किरण फूटने से पहले ही हज़ारों श्रद्धालुओं के कदम जसोलधाम की ओर बढ़ चले और देखते ही देखते पूरा परिसर 'जय माँ जसोलÓ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।  इस पावन अवसर पर केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि देशभर के कोने-कोने से श्रद्धालु माँ के दरबार में हाजिऱी देने पहुंचे।

No comments