थाली तक पहुंची ईरान-इजरायल युद्ध की आंच, 15 किलो तेल के टिन पर करीब 200 रुपए बढ़े
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब आम आदमी की रसोई तक साफ दिखाई देने लगा है। खाद्य तेलों की कीमतों में अचानक आई तेजी ने घरों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
सोयाबीन और पाम तेल की आपूर्ति घटने से बाजार में तेजी आई है। इसका सीधा असर सरसों और मूंगफली तेल के भाव पर भी पड़ा है। उदयपुर की मंडियों में पिछले कुछ दिनों में खाद्य तेलों के दाम तेजी से बढ़े हैं। व्यापारियों के अनुसार, सोयाबीन सीड्स में करीब 600 रुपए प्रति क्विटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

No comments