Breaking News

बिल्डिंग सीज होने का डर, रिकॉर्ड वसूला यूडी टैक्स


कोटा में नगर निगम की सख्ती का असर निगम के राजस्व पर भी नजर आने लगा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 19.05 करोड़ रुपए से अधिक की नगरीय विकास कर वसूली कर निगम ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। खास बात यह है कि 2007 में कर लागू होने के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी वसूली है। यानी 19 साल में पहली बार निगम बकायेदारों से शहर में इतनी वसूली कर सका है। जबकि हर साल निगम की तरफ से यूडी टैक्स वसूली के लिए टार्गेट तय कर बकायेदारों से अपील की जाती रही है।

No comments