Breaking News

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव 2026 का आगाज


राजस्थान के शिक्षा जगत में आज से एक नया अध्याय शुरू हो गया है. प्रदेश के इतिहास में पहली बार 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई है. इस अवसर पर राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और 'ड्रॉपआउटÓ दर को कम करने के लिए 'प्रवेशोत्सव 2026Ó नामक विशेष अभियान छेड़ा है.
इस बार शिक्षा विभाग का पूरा फोकस इस बात पर है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. इसके लिए एक खास रणनीति तैयार की गई है. बता दें कि शिक्षक और कर्मचारी अपने स्कूल के नजदीकी क्षेत्रों में घर-घर जाकर 3 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की पहचान कर रहे हैं. 

No comments