Breaking News

6.50 करोड़ रुपए उधार लेकर देहरादून भागा, गिरफ्तार


अलवर में फैक्ट्री में घाटा होने पर लोगों का 6 करोड़ 50 लाख रुपए लेकर भागे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को देहरादून से पकड़ा गया।
अलवर की अरावली विहार थान पुलिस ने एनआई एक्ट के तहत कार्रवाई करते उसे पकड़ा है। इसके खिलाफ 14 स्थाई और दो गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके थे। थानाधिकारी रामेश्वर दयाल चौधरी ने बताया कि शहर के स्कीम 8 निवासी संदीप शर्मा नगर में फैक्ट्री चलाता था। कोरोना काल में घाटा होने पर उसने करीब 6 करोड़ 50 लाख रुपए लोगों से उधार लिया था। 

No comments