Breaking News

जुआ पकडऩे गई पुलिस पर हमला, आरोपी ने हेड कांस्टेबल की कलाई पर काटा


राजस्थान के जोधपुर शहर की एक शांत रात उस वक्त खौफनाक मंजर में बदल गई, जब जुआ खेल रहे आरोपियों ने पुलिस को देखकर सरेंडर करने के बजाय उनकी टीम पर हमला कर दिया. दरअसल, एयरपोर्ट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जुआ के काला कारोबार चल रहा है. मामला संज्ञान में आते ही जब टीम कन्हैया नगर शिकारगढ़ इलाके में पहुंची, तो बंद दुकान के अंदर जुआ खेलते पांच लोग मिले.
पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि दो पुलिस के हत्थे चढ़ गए. लेकिन गिरफ्तारी के दौरान हालात बेकाबू हो गए और एक आरोपी ने हेड कांस्टेबल का हाथ ही काट लिया. 

No comments