Breaking News

राहुल गांधी की बस में हुई यमराज के साथ मुलाकात


लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों केरल विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच उनकी मुलाकात बस में यमराज के साथ हो गई। यानी के यमराज की पोशाक पहने एक व्यक्ति से हुई। जो उनसे स्वास्थ्य नीतियों को लेकर बातें कर रहा है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, केरल के बालुस्सेरी में मेरी मुलाकात यमराज से हुई। हालांकि बस में मुझे या यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेताओं को देखकर वे अधिक खुश नहीं हुए होंगे। क्योंकि यूडीएफ की प्रस्तावित स्वास्थ्य योजना ओम्मन चांडी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, यह योजना लागू होते ही यमराज बेरोजगार हो जाएंगे, क्योंकि लोग बीमारी से बच जाएंगे.

No comments